फोटो गैलरी

Hindi Newsदहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

दहेज को लेकर पत्नी से मारपीट करने के मामले में दो भाईयों समेत घरवालों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। लुहारली निवासी अमर सिंह ने अपनी दो...

दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Oct 2009 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

दहेज को लेकर पत्नी से मारपीट करने के मामले में दो भाईयों समेत घरवालों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। लुहारली निवासी अमर सिंह ने अपनी दो बेटियों की शादी जुनैतपुर गांव में सितंबर महीिने में किया था। उस समय मांग के मुताबिक अपनी देहज दिया था। अमर सिंह की दोनों बेटी सीमा व रीना की शादी पवन व प्रवीण के साथ हुई थी। शादी के बाद एक लाख रुपए व सैंट्रो कार की मांग कर रहे थे। जब लड़की के घरवालों ने इससे मना किया तो दोनों बेटियों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद अमर सिंह ने अपने दामाद व उसके घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें