फोटो गैलरी

Hindi Newsबाढ़ से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लाखों बेघर

बाढ़ से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लाखों बेघर

दक्षिण भारत में बाढ़ से लगभग 10 लाख लोग बेघर हो गए हैं। कृष्णा नदी के दोनों तरफ के गांव तबाह हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 194 हो गई है। हालांकि पिछले 48 घंटों में बारिश थमने के कारण हालात में...

बाढ़ से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लाखों बेघर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Oct 2009 12:07 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण भारत में बाढ़ से लगभग 10 लाख लोग बेघर हो गए हैं। कृष्णा नदी के दोनों तरफ के गांव तबाह हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 194 हो गई है। हालांकि पिछले 48 घंटों में बारिश थमने के कारण हालात में सुधार हो रहा है।

कृष्णा नदी के बाएं किनारे में विजयवाड़ा शहर पानी में डूब गया जब सोमवार रात पानी चार फीट के भी ऊपर पहुंच गया। अधिकारियों के अनुसार स्थित बुधवार तक गंभीर बनी रहेगी क्योंकि प्रकाशम बैरेज से 11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाता रहेगा।

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलारी जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से राज्य को लगभग 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ।

बाढ़ से कर्नाटक के 15 जिलों के लगभग 1500 गांव बर्बाद हो गए हैं। लगभग 4.50 लाख लोगों को लगभग 1400 कैंपों में ठहराया गया है। बाढ़ से तुंगभद्रा नदी पर 500 मीटर लंबा पुल बह गया है।

सन 1903 के बाद कृष्णा नदी में सबसे भीषण बाढ़ है। प्रकाशम बैरेज में बाढ़ का पानी 21.4 फीट पहुंच गया था, जिसके बाद सभी बांध के सभी दरवाजे खोल दिए गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें