फोटो गैलरी

Hindi News..तब मिली प्रियंका को राहत

..तब मिली प्रियंका को राहत

‘व्हॉट इज योर राशि’ की शूटिंग खत्म होने पर प्रियंका चोपड़ा बहुत खुश हुई थीं। प्रियंका ने तब कहा था कि इस फिल्म को लेकर वह काफी तनाव में थीं। इतने तनाव में कि अक्सर बीमार पड़ जाती थीं।...

..तब मिली प्रियंका को राहत
एजेंसीMon, 05 Oct 2009 04:16 PM
ऐप पर पढ़ें

‘व्हॉट इज योर राशि’ की शूटिंग खत्म होने पर प्रियंका चोपड़ा बहुत खुश हुई थीं। प्रियंका ने तब कहा था कि इस फिल्म को लेकर वह काफी तनाव में थीं। इतने तनाव में कि अक्सर बीमार पड़ जाती थीं। प्रियंका ने बताया, ‘पहली बार मैं सेट पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी थी। एक्टिंग बहुत मुश्किल काम है। बार-बार अलग तरह की भूमिकाएं करना बहुत ही मुश्किल है। काफी मेहनत करनी पड़ती है।’

इस फिल्म में प्रियंका ने 12 भूमिकाएं एक साथ निभाई हैं। एक फिल्म में इतनी भूमिकाएं करना आसान नहीं, मुश्किल ही नहीं, बहुत मुश्किल काम है। प्रियंका का स्वास्थ्य गिर रहा था, पर स्थिति ऐसी थी कि शूटिंग के बीच ब्रेक भी नहीं ले पा रही थीं। उन्होंने बताया, ‘मेरे लिए यह कहना बहुत आसान था कि मुङो फ्लू है और मैं शूटिंग के लिए नहीं आ सकती। पर ऐसा करने से बहुत से लोगों को निराशा होती, साथ ही नुकसान भी होता। यूनिट के बहुत से लोगों को उस दिन के काम का पैसा नहीं मिलता है।’

हां, इस फिल्म के प्रोमोशन के लिए प्रियंका ने कुछ छोटे-छोटे ब्रेक लिए थे। बहरहाल, इस समय वह स्वस्थ हैं। उनकी अगली फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें