फोटो गैलरी

Hindi Newsहरियाणा विस चुनाव: बागियों ने किया नाक में दम

हरियाणा विस चुनाव: बागियों ने किया नाक में दम

फरीदाबाद की एनआईटी सीट पर कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ उप महापौर शिवचरण लाल शर्मा ने राज्य के कई मंत्री पदों पर रह चुके कांग्रेस प्रत्याशी एसी चौधरी की...

हरियाणा विस चुनाव:  बागियों ने किया नाक में दम
एजेंसीFri, 02 Oct 2009 01:01 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद की एनआईटी सीट पर कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ उप महापौर शिवचरण लाल शर्मा ने राज्य के कई मंत्री पदों पर रह चुके कांग्रेस प्रत्याशी एसी चौधरी की रातों की नींद उड़ा दी है।

फरीदाबाद शहरी सीट पर भी कांग्रेस को बगावत का सामना करना पड़ रहा है जहां निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उप महापौर वसंत विरमानी कांग्रेस प्रत्याशी आनंद कौशिक के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

पंचकुला में कांग्रेस प्रत्याशी डीके बंसल को कांग्रेस से बगावत कर हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के उम्मीदवार बने शशि शर्मा से कड़ी टक्कर मिल रही है।

कालका में कांग्रेस के सतविंद्र राणा के खिलाफ बागी भगत सिंह चुनाव मैदान में ताल ठोकने में लगे हैं तो वहीं महम में बागी शमशेर सिंह पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी आनंद सिंह डांगी की परेशानी बढ़ाए हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें