फोटो गैलरी

Hindi Newsपल्स पोलियो की विफलता से सरकार चिंतित

पल्स पोलियो की विफलता से सरकार चिंतित

यूपी में पल्स पोलियो अभियान की विफलता ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों को ही परेशानी में डाल दिया है। ऐसा क्यों हो रहा है यह जानने के लिए सरकार मुरादाबाद में इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर)...

पल्स पोलियो की विफलता से सरकार चिंतित
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Oct 2009 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी में पल्स पोलियो अभियान की विफलता ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों को ही परेशानी में डाल दिया है। ऐसा क्यों हो रहा है यह जानने के लिए सरकार मुरादाबाद में इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के जरिए एक विशेष सर्वे भी करा रही है।

हर माह अभियान के बावजूद राज्य से पोलियो का खात्मा नहीं हो पा रहा है। देश में पल्स पोलियो अभियान की विफलता के पीछे यूपी को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और केंद्र का यूपी सरकार पर भारी दवाब भी है। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि राज्य सरकार यह जानने की कोशिश में है कि यहाँ अभियान क्यों नहीं सफल हो पा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए मुरादाबाद में एक विस्तृत सर्वे शुरू किया गया है। उन्होंने सर्वे की जानकारी तो नहीं दी अलबत्ता यह अवश्य कहा कि इसमें हर पहलू पर जाँच कर यह देखा जा रहा है कि क्यों नहीं अभियान सफल हो रहा। मंत्री ने कहा कि भविष्य में पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए रणनीति में बदलाव भी किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें