फोटो गैलरी

Hindi News एक नजर

एक नजर

आज का रांची बंद वापस रांची। राजधानी में बढ़ते अपराध और व्यवसायियों की लगातार हो रही हत्या के विरोध में विभिन्न व्यावसायिक संगठनों का गुरुवार 1मार्च को प्रस्तावित रांची बंद वापस ले लिया गया है।...

  एक नजर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

आज का रांची बंद वापस रांची। राजधानी में बढ़ते अपराध और व्यवसायियों की लगातार हो रही हत्या के विरोध में विभिन्न व्यावसायिक संगठनों का गुरुवार 1मार्च को प्रस्तावित रांची बंद वापस ले लिया गया है। झारखंड ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर ओझा और रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह ने बुधवार देर रात जारी बयान में यह जानकारी दी। श्री ओझा के मुताबिक राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी और फेडरशन चैम्बर की अपील पर सर्वसम्मति से बंद वापस लिया गया है। जोनल कमांडर पाल गोप ढेर 22 को पीएलएफआई का बंद तोरपा। पुलिस और नक्सली संगठन पीएलएफआई के बीच बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तोरपा थाना क्षेत्र के ईचा गांव में मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ में पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर पाल गोप उर्फ खोदरो उर्फ खुदाराम को मार गिराया। एक अन्य नक्सली को भी गोली लगी, पर वह भागने में सफल रहा। दोनों तरफ से लगभग 100 राउंड गोलियां चलीं। इसबीच मुठभेड़ को फर्ाी बताते हुए पीएलएफआई ने 22 मार्च को झारखंड बंद बुलाया है। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने कहा कि खुदाराम पिछले कई माह से बीमार चल रहा था। बुधवार को वह ईचा गांव में आराम कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया और गोली मार दी। उन्होंने कहा कि पुलिस जुल्म के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। तो छत्तीसगढ़ तबाह होता गुमलााशपुर। झारखंड के के सीमावर्ती छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के लोदाम बैरियर पर पकड़े गये ट्रक में लदे विस्फोटकों की बड़ी खेप से छत्तीसगढ़ में कई विंध्वसकारी विस्फोट कर भीषण तबाही को अंजाम दिया जा सकता था। वहीं विस्फोटक लदा ट्रक झारखंड से होकर बेरोकटोक छत्तीसगढ़ तक जाने से यहां की पुलिस की चुस्ती भी सवालों के घेर में है। धनबाद से ददई को टिकट मिला रांची। धनबाद कांग्रेस ने ददई दुबे को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। यह घोषणा बुधवार को दिल्ली में की गयी। धनबाद को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगायी जा रही थी। लेकिन अंतत: ददई दुबे ने बाजी मार ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें