फोटो गैलरी

Hindi Newsजसवंत के समर्थन में आईं मेनका गांधी

जसवंत के समर्थन में आईं मेनका गांधी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निष्कासित नेता जसवंत सिंह के समर्थन में आते हुए पार्टी सांसद मेनका गांधी ने शनिवार को कहा कि उनका निष्कासन तब ‘निष्पक्ष और उपयुक्त’ होता यदि पार्टी नेतृत्व...

जसवंत के समर्थन में आईं मेनका गांधी
एजेंसीSat, 29 Aug 2009 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निष्कासित नेता जसवंत सिंह के समर्थन में आते हुए पार्टी सांसद मेनका गांधी ने शनिवार को कहा कि उनका निष्कासन तब ‘निष्पक्ष और उपयुक्त’ होता यदि पार्टी नेतृत्व पहले मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी उनकी विवादास्पद किताब को पढ़ लेता।

मेनका ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा नेतृत्व जसवंत सिंह को निष्कासित कर सकता है लेकिन वे ऐसा निर्णय लेने से पहले यदि उनकी किताब को पढ़ लेते तो यह निष्पक्ष और उपयुक्त होता।’’

मेनका यहां अपने आंवला संसदीय क्षेत्र में होने जा रहे दो विधानसभा उपचुनावों के लिए एक जनसभा को संबोधित करने आईं थीं। बहरहाल मेनका ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि जसवंत सिंह का निष्कासन सही था या नहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें