फोटो गैलरी

Hindi Newsतस्कर गिरफ्तार, दो लाख की अफीम बरामद

तस्कर गिरफ्तार, दो लाख की अफीम बरामद

अफीम की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बिहार निवासी उपेन्द्र प्रसाद (35) के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से लगभग दो किलो अफीम बरामद की है। यह अफीम वह...

तस्कर गिरफ्तार, दो लाख की अफीम बरामद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Aug 2009 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

अफीम की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बिहार निवासी उपेन्द्र प्रसाद (35) के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से लगभग दो किलो अफीम बरामद की है। यह अफीम वह बिहार से लेकर आया था।

पुलिस उपायुक्त हरगोविंद सिंह धालीवाल के अनुसार वाहन चोरी निरोधक दस्ते की टीम को सूचना मिली थी कि संगम सिनेमा के पास एक व्यक्ति अफीम की सप्लाई के लिए आएगा। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर बालाकृष्ण की टीम ने ट्रेप लगाया। कुछ देर बाद वहां बैग लेकर एक व्यक्ति आया।

पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर अफीम मिली। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अफीम की खेती करता है। वह अपने दोस्त विजय के कहने पर अफीम लेकर दिल्ली आया था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस अफीम की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें