फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर प्रदेश में हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब तीन किलो ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस को शक है कि इसे पाकिस्तान से लाया गया था। पुलिस ने बताया कि  चंदौली के मुगलशराय रेलवे...

उत्तर प्रदेश में हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार
एजेंसीSat, 29 Aug 2009 03:11 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब तीन किलो ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस को शक है कि इसे पाकिस्तान से लाया गया था।

पुलिस ने बताया कि  चंदौली के मुगलशराय रेलवे स्टेशन से अरविंद कुमार और जितेंद्र जयसवाल को विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी)और पुलिस ने एक विशेष अभियान में शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

चंदौली जिला पुलिस प्रमुख लक्ष्मीनारायण ने बताया, ‘‘कुमार और जसवाल ने यह स्वीकार किया कि हेरोइन  राजस्थान के कोटा शहर में रहने वाला जसवीर अहमद ने पाकिस्तान से लाया गया था।’’

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें