फोटो गैलरी

Hindi Newsजद यू सांसदों पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

जद यू सांसदों पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

बिहार में बांका जिले के नगर थानों में शुक्रवार को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर जमुई से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसद भूदेव चौधरी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।...

जद यू सांसदों पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Aug 2009 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में बांका जिले के नगर थानों में शुक्रवार को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर जमुई से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसद भूदेव चौधरी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल बांका जिले के उमर सिंह मैदान में बगैर अनुमति के विधानसभा उप चुनाव के लिए जद यू प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करने के आरोप में बांका नगर थानों में एक मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि दर्ज मामले में चौधरी के अलावा विधान पार्षद मनोज यादव धुरैया विधान सभा उप चुनाव में जद यू प्रत्याशी मनीष कुमार और बांका के जदयू जिलाध्यक्ष रवि सिंह को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का दोषी बताया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें