फोटो गैलरी

Hindi Newsचंडीगढ़ मार्किट कमेटी के दो निदेशक भाजपा में शामिल

चंडीगढ़ मार्किट कमेटी के दो निदेशक भाजपा में शामिल

चंडीगढ़ मार्किट कमेटी के निदेशक दर्शन सिंह और सुभाष चंद्र रंधावा कांग्रेस पार्टी छोड़ कर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा की आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार चंडीगढ़ पंचायत...

चंडीगढ़ मार्किट कमेटी के दो निदेशक भाजपा में शामिल
एजेंसीFri, 28 Aug 2009 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

चंडीगढ़ मार्किट कमेटी के निदेशक दर्शन सिंह और सुभाष चंद्र रंधावा कांग्रेस पार्टी छोड़ कर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा की आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार चंडीगढ़ पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष दीदार सिंह भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए। उपरोक्त सभी कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय में आकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमला शर्मा और महामंत्री संजय टंडन इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें