कांग्रेस सम्मेलन में हंगामा
झारखंड के बोकारो में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मलेन में पार्टी विधायक ईजराईल अंसारी और धनबाद के पूर्व सांसद चन्द्रशेखर दूबे के सर्मथकों आपस में भिड़ गए और माईक फेंकने लगे। पार्टी के झारखंड...
झारखंड के बोकारो में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मलेन में पार्टी विधायक ईजराईल अंसारी और धनबाद के पूर्व सांसद चन्द्रशेखर दूबे के सर्मथकों आपस में भिड़ गए और माईक फेंकने लगे। पार्टी के झारखंड प्रभारी के केशव राव को विक्षुब्ध कार्यकर्ताओं के गुटवाजी का सामना करना पडा़।
कार्यकर्ताओ ने पार्टी कार्यक्रम के विरोध का नारा लगाया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ ने स्थिति की गंभीरता को देखेत हुए मामले को शांत कराया और आननफनन में सम्मेलन समाप्त करने की घोषणा कर दी।
गुटबाजी के आभास पर सम्मेलन में बोकारो जिले के बेरमों के पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह और धनबाद के पूर्व सांसद ददई दूबे नहीं पहुंचे।