फोटो गैलरी

Hindi Newsअनंत अपहरण कांड का जांच अधिकारी तलब

अनंत अपहरण कांड का जांच अधिकारी तलब

अनंत अपहरण कांड के तत्कालीन जांच अधिकारी वी पी सिंह को अदालत ने तलब किया है। इस मामले में शुक्रवार को वी पी सिंह की गवाही होगी। वी पी सिंह के अलावा तत्कालीन सीओ दिनेश यादव और अनंत की गवाही भी लंबित...

अनंत अपहरण कांड का जांच अधिकारी तलब
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Aug 2009 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

अनंत अपहरण कांड के तत्कालीन जांच अधिकारी वी पी सिंह को अदालत ने तलब किया है। इस मामले में शुक्रवार को वी पी सिंह की गवाही होगी। वी पी सिंह के अलावा तत्कालीन सीओ दिनेश यादव और अनंत की गवाही भी लंबित है। अनंत अपहरण मामले में अब तक पुलिस कई गवाहों को पेश कर चुकी है। एक-एक करके मामले से जुड़े ज्यादातर गवाह अदालत में मुकर चुके हैं।

अभियोजन पक्ष इस मामले में तत्कालीन जंच अधिकारी वी पी सिंह, सीओ दिनेश यादव और स्वयं अपहृत को मुख्य गवाह मान रहा है। इसी महीने तीन और 18 अगस्त को अदालत ने अनंत को गवाही के लिए बुलाया था। लेकिन, उसकी तबीयत खराब होने के कारण गवाही नहीं हो सकी। इसके बाद अदालत ने तत्कालीन जांच अधिकारी को गवाही के लिए तलब किया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें