लूट के विरोध में एसएसपी निवास पर व्यापारियों का धरना
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने लोहा व्यापारी संजीव गुप्ता के साथ हुई लूट के विरोध में एसएसपी निवास पर धरना दिया। उन्होंने मांग की कि इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। उधर लूट के...
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने लोहा व्यापारी संजीव गुप्ता के साथ हुई लूट के विरोध में एसएसपी निवास पर धरना दिया। उन्होंने मांग की कि इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। उधर लूट के विरोध में गुरूवार को लोहा व्यापारियों ने सांकेतिक रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोंगा व मेयर दमयंती गोयल के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया। अशोक मोंगा ने कहा कि गाजियाबाद में निरंतर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। व्यापारी सुरक्षित नहीं रहा है। उन्होंने एसएसपी से संजीव गुप्ता लूटकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की।
उधर संजीव गुप्ता कांड के बाद लोहा व्यापारियों ने गुरूवार को अपने प्रष्ठिठान बंद रखे। इस अवसर पर जगदीश साधना, जीत सिंह राणा, प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी राजीव अग्रवाल, लोकेश गर्ग, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।