फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय कवयित्री की पुस्तक होगी नाइजीरिया में प्रकाशित

भारतीय कवयित्री की पुस्तक होगी नाइजीरिया में प्रकाशित

नाइजीरिया के अखबारों में 12वीं कक्षा की एक भारतीय मूल की छात्र की कविताएं प्रकाशित होने के बाद अब जल्द ही उसकी कविताओं का संकलन एक पुस्तक में प्रकाशित होगा। नीलंजना शाक्य की कविताएं...

भारतीय कवयित्री की पुस्तक होगी नाइजीरिया में प्रकाशित
एजेंसीThu, 27 Aug 2009 03:16 PM
ऐप पर पढ़ें

नाइजीरिया के अखबारों में 12वीं कक्षा की एक भारतीय मूल की छात्र की कविताएं प्रकाशित होने के बाद अब जल्द ही उसकी कविताओं का संकलन एक पुस्तक में प्रकाशित होगा।

नीलंजना शाक्य की कविताएं 'पार्टिक्ल्स ऑफ इमेजिनेशन' नाइजीरिया के लोकप्रिय अखबार गार्डियन, दिसडे, वानगार्ड और इंडिपेंट में प्रकाशित हुई। पाठकों ने इन कविताओं को एक पुस्तक में पेश करने की मांग की है।

नीलंजना भारतीय दूतावास के एक अधिकारी की बेटी हैं। वह लागोस स्थित इंडियन लैंग्वेज स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्र हैं। उसकी कविताओं की विशेषज्ञों ने समीक्षा के बाद काफी सरहाना भी की।

इस कवयित्री ने लागोस में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक प्रकाशक ने उसकी कविताओं को एक पुस्तक में प्रकाशित करने की पेशकश की है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें