फोटो गैलरी

Hindi Newsनगर निगम के खिलाफ लोगों में उबाल

नगर निगम के खिलाफ लोगों में उबाल

बाले मियां कब्रिस्तान से दो बच्चों के शवों के गायब होने से क्षेत्रवासियों में काफी उबाल है। लोगों ने कब्र से दो बच्चों के गायब होने का जिम्मेदार सीधे नगर निगम को ठहराया है। आरोप है कि कई बार अपील...

नगर निगम के खिलाफ लोगों में उबाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Aug 2009 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बाले मियां कब्रिस्तान से दो बच्चों के शवों के गायब होने से क्षेत्रवासियों में काफी उबाल है। लोगों ने कब्र से दो बच्चों के गायब होने का जिम्मेदार सीधे नगर निगम को ठहराया है। आरोप है कि कई बार अपील करने के बाद भी निगम ने अब तक कुत्तों के खिलाफ अभियान नहीं चलाया। सपा नेता चौधरी जफर अली ने आरोप लगाया कि उन्होंने नगर निगम को यहां के हालातों की जानकारी दी, लेकिन अब कार्रवाई नहीं हुई।

रालोद नेता जीशान सिद्दीकी ने कहा कि कुछ समय पहले उनके बड़े भाई अफजाल की बेटी को इन्हीं आदमखोर कुत्तों ने दबोच लिया था। बामुशिकल उसे बचाया जा सका। जहीदुल्लाह खां ने कहा कि कब्रिस्तान परिसर बहुत बड़ा है। यहां आवारा कुत्तों के साथ कब्र बिज्जुओं की भी भरमार रहती है।

ऐसे में, बच्चों के शव यहां सुरक्षित नहीं हैं। इसी क्षेत्र के इन्तेखाब व फुरकान का कहना है कि कब्र से शव गायब होने का यहां कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां कब्रिस्तान परिसर में बच्चों की हड्डियां तक मिल चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें