फोटो गैलरी

Hindi Newsलोक निर्माण विभाग मंत्री द्वारा परियोजना स्थलों का दौरा

लोक निर्माण विभाग मंत्री द्वारा परियोजना स्थलों का दौरा

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री राजकुमार चौहान ने कहा है कि भैरों इंक्लेव फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस फ्लाईओवर को जनता के लिए 29 अगस्त से खोल दिया जाएगा। बुधवार को...

लोक निर्माण विभाग मंत्री द्वारा परियोजना स्थलों का दौरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Aug 2009 09:42 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री राजकुमार चौहान ने कहा है कि भैरों इंक्लेव फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस फ्लाईओवर को जनता के लिए 29 अगस्त से खोल दिया जाएगा।

बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी तीन परियोजना स्थलों का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधीन खेलों से जुड़ी जितनी भी परियोजनाएं हैं, उन पर कार्य तेजी से चल रहा है। सभी परियोजनाएं राष्ट्रमंडल खेलों से पहले पूरी कर ली जाएंगी।

चौहान ने बुधवार को आईआईटी, एन.एच-8, रावतुला राम मार्ग और मुनिरका में निर्माणाधीन फ्लाई ओवरों का निरीक्षण किया। इस मौके पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद चौहान ने कहा कि आईआईटी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 82 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

आरडब्ल्यूए के सदस्यों व क्षेत्रीय जनता की मांग पर इस फ्लाईओवर में विश्वस्तरीय तकनीक पर आधारित पोलीकार्बन सीट से निर्मित नॉयजबेरियर (ध्वनिअवरोधक) लगाए गए हैं, जिससे आसपास के इलाके के लोगों को वाहनों के आवागमन से उत्पन्न शोर गुल से बचाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर पर ट्रायल रन जल्द ही शुरू किया जाएगा। चौहान ने कहा कि सभी फ्लाईओवरों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रावतुलाराम फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 80 फीसदी पूरा हो चुका है। सभी परियोजनाएं निश्चय ही समय पर पूरी कर ली जाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें