फोटो गैलरी

Hindi Newsललन राजी नहीं हुए तो वशिष्ठ या भीम होंगे बिहार जदयू के अध्यक्ष

ललन राजी नहीं हुए तो वशिष्ठ या भीम होंगे बिहार जदयू के अध्यक्ष

 जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर शरद यादव तो बने रहेंगे मगर बिहार प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के आसार हैं। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बारे में खबर है कि उन्होंने अध्यक्ष...

ललन राजी नहीं हुए तो वशिष्ठ या भीम होंगे बिहार जदयू के अध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Aug 2009 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

 जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर शरद यादव तो बने रहेंगे मगर बिहार प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के आसार हैं। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बारे में खबर है कि उन्होंने अध्यक्ष पद पर बने रहने के प्रति अनिच्छा जाहिर की है। ऐसे में इस पद के लिए नए नामों पर विचार किया जा सकता है। पूर्व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह और विधान पार्षद डा. भीम सिंह के  नाम की चर्चा है।

वशिष्ठ नारायण सिंह जदयू की पूर्ववर्ती समता पार्टी के संस्थापकों में से रहे हैं। वे राज्यसभा में समता पार्टी के अंतिम सदस्य थे। जार्ज फर्नाडीस के पक्ष में खड़े होने के चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शरद यादव से उनकी दूरी बढ़ी थी। इधर वे जदयू में शामिल हो गए हैं।

श्री सिंह का नाम इससे पहले राज्यसभा के लिए आया था। मगर उनके बदले जार्ज फर्नाडीस को राज्यसभा में भेज दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के के लिए उन्हें उपयुक्त माना जा रहा है। वैसे, राजद से कुछ महीने पहले जदयू में शामिल हुए डा. भीम सिंह को भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल माना जा रहा है। ललन सिंह के  अध्यक्ष न बनने की हालत में इन्हीं दोनों में से किसी एक का अध्यक्ष बनना तय है।

वैसे, जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव न हो। किसी एक नाम के प्रस्ताव पर मतदाता मंडल की मंजूरी ले ली जाए या राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए अधिकृत कर दिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 28 अगस्त को निर्धारित है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें