फोटो गैलरी

Hindi Newsबदमाशों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

बदमाशों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

बिहार की राजधानी पटना में कुछ दिन पूर्व एक महिला को निर्वस्त्र करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बदमाशों ने कल देर शाम बक्सर शहर के व्यस्ततम स्टेशन रोड पर एक महिला को निर्वस्त्र कर मानवता को...

बदमाशों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
एजेंसीTue, 25 Aug 2009 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार की राजधानी पटना में कुछ दिन पूर्व एक महिला को निर्वस्त्र करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बदमाशों ने कल देर शाम बक्सर शहर के व्यस्ततम स्टेशन रोड पर एक महिला को निर्वस्त्र कर मानवता को एक बार फिर शर्मसार कर दिया।


पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उक्त महिला जब कल देर शाम अपने घर में सोई हुई थी तभी कुछ लोग उसे लकडी काटने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद बदमाशों ने उसे निर्वस्त्र कर बुरी तरह पिटाई की। इस दौरान बीच बचाव करने आई उसकी बेटी की भी बदमाशों ने पिटाई की।


सूत्रों ने बताया कि महिला ने कुछ दिन पूर्व स्थानीय कब्रिस्तान के निकट अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे के संबंध में शिकायत की थी। जिसके बाद छापेमारी कर पुलिस ने जुआ अड्डा बंद करा दिया था। संभवत: इसी को लेकर बदमाशों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें