फोटो गैलरी

Hindi Newsलुधियाना स्टेशन पर गोलीबारी, एक मरा

लुधियाना स्टेशन पर गोलीबारी, एक मरा

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सशस्त्र हमलावरों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हमलावर एक महिला साथी के साथ रेलवे स्टेशन पर...

लुधियाना स्टेशन पर गोलीबारी, एक मरा
एजेंसीTue, 25 Aug 2009 11:46 AM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सशस्त्र हमलावरों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हमलावर एक महिला साथी के साथ रेलवे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस रेलवे गाड़ी से उतरा था। यह गाड़ी पुणे से जम्मू जा रही थी।

पुलिस के अनुसार दोनों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जैसे ही स्टेशन पर मौजूद पुलिस इनकी ओर बढ़ी, इन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। स्टेशन पर स्टॉल लगाने वाले संतोष कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायल लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हमलावर इस दौरान एक गाड़ी के नीचे छिप गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस हमलावरों से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें