फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस हिरासत से सांसद के पति को छुड़ा ले गए वकील

पुलिस हिरासत से सांसद के पति को छुड़ा ले गए वकील

हाथरस की सांसद सारिका के पति देवेंद्र सिंह बघेल को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। समर्थक वकीलों ने उन्हें पुलिस हिरासत ने छुड़ा लिया। उन्होंने देवेंद्र को दीवानी बार कक्ष में ले जाकर रखा। पुलिस...

पुलिस हिरासत से सांसद के पति को छुड़ा ले गए वकील
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Aug 2009 09:42 PM
ऐप पर पढ़ें

हाथरस की सांसद सारिका के पति देवेंद्र सिंह बघेल को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। समर्थक वकीलों ने उन्हें पुलिस हिरासत ने छुड़ा लिया। उन्होंने देवेंद्र को दीवानी बार कक्ष में ले जाकर रखा। पुलिस तमाशबीन बनी रही। उनका आरोप था कि सांसद पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज की जाए। उसके बाद ही अदालत में पेश किया जाएगा। बार के पदाधिकारियों ने देवेंद्र और सांसद को बार से भगा दिया। बाद में अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया।

इससे पहले देवेंद्र सिंह को थाना सिविल लाइन की हवालात में रखा गया। सांसद बाहर खड़ीं रहीं। इस बीच उन्हें अदालत में ले जाने के मुद्दे पर हंगामा हुआ। पुलिस से खींचतान हुई। सांसद पति के खिलाफ थाना इगलास में एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गाँव में पीएसी तैनात है। इगलास कोतवाली क्षेत्र के गाँव रामपुर बिदरका में रविवार शाम को अम्बेडकर मूर्ति तोड़े जाने तथा प्रधान को जतिसूचक शब्द कहने के आरोप में हाथरस सांसद के पति देवेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

उन्हें सिविल लाइन थाने में रखा गया। वहाँ से उन्हें भारी सुरक्षा व्यवस्था में जेएम प्रथम की अदालत में पेश किया गया। यहाँ देवेंद्र के समर्थक दजर्नों वकील एकत्र हो गए। उन्होंने अदालत के अंदर हंगामा कर दिया। पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। देवेंद्र को अदालत में पुलिस हिरासत से छुड़ाकर दीवानी बार कक्ष में ले गए। पुलिस तमाशा देखती रही। बार कक्ष में भी वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि सांसद पति को गलत फँसाया गया है।

इसी बीच बार के पदाधिकारियों को जब मामले की पूरी जानकारी हुई तो उन्होंने देवेंद्र समर्थक वकीलों को लताड़ लगाई। बार पदाधिकारियों ने देवेंद्र तथा उनके समर्थक वकीलों से कहा कि पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर यहाँ क्यों लाया गया है। उन्होंने देवेंद्र से कहा कि वे तत्काल यहाँ से निकलें। सांसद पति समर्थक वकील शांत हो गए।

पुलिस उन्हें दोबारा जेएम प्रथम की अदालत में लेकर पहुँच गई। वहाँ उनकी जमानत अर्जी खारिज हो गई। उसके बाद उन्हें एडीजे प्रथम की अदालत में पेश किया गया। वहाँ से अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। 26 अगस्त को उन्हें अदालत में हाजिर होना होगा। एसएसपी असीम अरुण ने बताया कि सांसद की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें