फोटो गैलरी

Hindi Newsदहेज के लिए विवाहिता की हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।...

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Aug 2009 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। उन्हें जानकारी दिए बिना दाह संस्कार कर दिया।

उत्तर प्रदेश एटा के सियाराम ने अपनी बेटी ममता की शादी 2 दिसंबर 07 को पर्वतिया कालोनी के संजय के साथ की थी। सियाराम का आरोप है कि शादी के बाद से एक लाख कैश व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर संजय व उसके परिजन ममता को प्रताड़ित करते थे।22 जून को उन्हें फोन पर ममता की मौत की सूचना दी गई। जब वे वहां पहुंचे तो दो दिन पहले ही बेटी का दाह संस्कार किए जाने की जानकारी लगी।

उन्होंने ममता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत सारन पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जिस पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत में इश्तगासा दायर की। कोर्ट के आदेश पर सारन पुलिस ने पति संजय समेत ससुर सत्यबीर व सास ब्रम्हादेवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि ममता आठ महीने के पेट से भी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें