फोटो गैलरी

Hindi Newsबसपा सरकार में उद्योग जगत निराश : भाजपा

बसपा सरकार में उद्योग जगत निराश : भाजपा

 भाजपा ने एलान किया है कि प्रदेश में उद्यमियों का शोषण कतई नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी का लघु उद्योग प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में उद्यमियों के शोषण और अत्याचार का भरपूर जवाब देगा। रविवार को यहाँ...

बसपा सरकार में उद्योग जगत निराश : भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Aug 2009 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

 भाजपा ने एलान किया है कि प्रदेश में उद्यमियों का शोषण कतई नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी का लघु उद्योग प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में उद्यमियों के शोषण और अत्याचार का भरपूर जवाब देगा। रविवार को यहाँ पार्टी मुख्यालय पर हुई प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और विधायक राधेश्याम गुप्त ने आरोप लगाया कि प्रदेश के उद्योग जगत में भारी निराशा का वातावरण है।

प्रदेश की बसपा सरकार राज्य के उद्योगों को तबाह करने में जुटी हुई है। प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि लघु उद्योग प्रकोष्ठ पूरी तरह उद्यमियों के साथ है और उनकी समस्याओं को नियमित रूप से न केवल उठाया जाएगा बल्कि उनके समाधान के भी प्रयास किए जाएंगे। बैठक को महामंत्री संजय गुप्ता व महामंत्री संगठन नागेन्द्र नाथ ने भी सम्बोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें