फोटो गैलरी

Hindi Newsविश्वनाथ गुप्ता राजद में, होंगे मुंगेर से उम्मीदवार

विश्वनाथ गुप्ता राजद में, होंगे मुंगेर से उम्मीदवार

व्यावसायिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता के राजद की सदस्यता ग्रहण करते ही यह उम्मीद की जाने लगी कि पार्टी उन्हें उपचुनाव में मुंगेर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनायेगी। इसकी कोई...

विश्वनाथ गुप्ता राजद में, होंगे मुंगेर से उम्मीदवार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Aug 2009 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

व्यावसायिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता के राजद की सदस्यता ग्रहण करते ही यह उम्मीद की जाने लगी कि पार्टी उन्हें उपचुनाव में मुंगेर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनायेगी। इसकी कोई अधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई लेकिन पार्टी सूत्र भी बताते हैं कि श्री गुप्ता का मुंगेर से उम्मीदवार बनाया जाना लगभग तय है।

प्रदेश अध्यक्ष अब्दुलबारी सिद्दीकी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव और रामबदन राय की उपस्थिति में रविवार को श्री गुप्ता को पार्टी का सदस्य बनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री गुप्ता 35 वर्षो से सामाजिक कार्यो में लगे हैं। 1992 तक मुंगेर जिला भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्री गुप्ता ने कहा कि जिस समय जनसंघ को पहचान का संकट था उस समय वे उसका नारा बुलंद करते थे। लेकिन समय आते ही भाजपा ने तैलिक समाज की उपेक्षा शुरू कर दी लेकिन राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने हमेशा सम्मान दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें