फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा नेता की हत्या, बसपा नेता गिरफ्तार

भाजपा नेता की हत्या, बसपा नेता गिरफ्तार

हलद्वानी-कोटाबाग से भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख बलवंत सिंह कनियाल की शनिवार देर रात कालाडुंगी थाने के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी बसपा नेता नीरज तिवारी को गिरफ्तार कर...

भाजपा नेता की हत्या, बसपा नेता गिरफ्तार
एजेंसीSun, 23 Aug 2009 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

हलद्वानी-कोटाबाग से भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख बलवंत सिंह कनियाल की शनिवार देर रात कालाडुंगी थाने के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी बसपा नेता नीरज तिवारी को गिरफ्तार कर लिया     है। हत्या का कारण मामूली विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोटाबाग क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख कनियाल उर्फ मंटू शनिवार की रात दोस्तों के साथ कालाडुंगी स्थित नयागांव में एक रेस्तरां में भोजन करने गए थे। युवा बसपा जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी भी वहां अपने दोस्तों के साथ आए।

उन्होंने बताया वहां दोनों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में गोलियां भी चलीं। बाद में थाने के सामने नीरज तिवारी ने कथित तौर पर कनियाल को गोली मार दी और अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया।
कालाडुंगी थाना पुलिस कनियाल को गंभीर हालत में बेस अस्पताल ला रही थी कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

थाने के आगे हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पूरे जिले में पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी शुरू कर दी। रामनगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सीमा पर जांच के दौरान नीरज तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से गुस्साए भाजपा समर्थकों ने हलद्वानी, कालाडुंगी व चकलवा क्षेत्र में जाम लगा दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें