फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में डेवलपमेंट नहीं, सिर्फ मेंटेनेंस : दिग्विजय

बिहार में डेवलपमेंट नहीं, सिर्फ मेंटेनेंस : दिग्विजय

नीतीश कुमार के चार साल के कार्यकाल में बिहार में डेवलपमेंट नहीं, सिर्फ मेंटेनेंस हुआ है। इन सालों में राज्य में बुनियादी विकास की कोशिशें नहीं के बराबर की गई हैं। ये बातें बांका के सांसद और लोक...

बिहार में डेवलपमेंट नहीं, सिर्फ मेंटेनेंस : दिग्विजय
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Aug 2009 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

नीतीश कुमार के चार साल के कार्यकाल में बिहार में डेवलपमेंट नहीं, सिर्फ मेंटेनेंस हुआ है। इन सालों में राज्य में बुनियादी विकास की कोशिशें नहीं के बराबर की गई हैं। ये बातें बांका के सांसद और लोक मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहीं। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया लालू राज की अपेक्षा इस सरकार में गर्वनेंस में अपेक्षित सुधार आया है।

सिंह ने कहा कि पिछले चार सालों में राज्य में भी एक भी पैसे का निवेश नहीं हुआ है। अस्पताल, स्कूल और सड़क का निर्माण केन्द्र सरकार के पैसे से हो रहा है। इसका श्रेय राज्य सरकार को नहीं दिया जा सकता।  उन्होंने कहा कि लोक मोर्चा कांग्रेस और भाजपा दोनों गठबंधनों से कोई संपर्क या संबंध नहीं रखेगा।

मोर्चा में कई राजनीतिक दलों और गैर सरकारी संगठन के लोग शामिल हैं। विशेष राज्य के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि कि राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देना है, इसका फैसला केन्द्र सरकार नहीं राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा किया जाता है। बिहार का दावा खरा नहीं उतरता। संवाददाता सम्मेलन में लोकतांत्रिक समता पार्टी के पी के सिन्हा, राष्ट्रीय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, किशोर कुमार मुन्ना समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें