फोटो गैलरी

Hindi Newsजद यू का पूर्व सांसद गिरफ्तार

जद यू का पूर्व सांसद गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने जनता दल यूनाइटेड जद यू. के नेता और पूर्व सांसद विजय कृष्ण को पार्टी कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह की हत्या के मामले में कल रात फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।   पुलिस के अनुसार विजय...

जद यू का पूर्व सांसद गिरफ्तार
एजेंसीThu, 20 Aug 2009 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने जनता दल यूनाइटेड जद यू. के नेता और पूर्व सांसद विजय कृष्ण को पार्टी कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह की हत्या के मामले में कल रात फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।
 
पुलिस के अनुसार विजय कृष्ण और उसका बेटा चाणक्य बिहार में हुए इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं और फरार चल रहे थे। उन्हें पकड़ने में नाकाम होने के बाद बिहार पुलिस ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से मदद मांगी थी। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद को रात 11 बजे गिरफ्तार करने के बाद बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।

गौरतलब है कि सत्येंद्र गत 23 मई से गायब था और इससे पहले वह विजय कृष्ण और उनके बेटे से मिलने गया था। बाद में उसका शव 11 जून को गोताखोरों की मदद से गंगा नदी से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी मौत सिर में गोली लगने से हुई। सत्येंद्र का ड्राइवर उमेश सिंह अब तक बिहार पुलिस की हिरासत में है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें