उम्मीदवारों ने किया जनसंपर्क
नगर निगम उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। मयूर विहार फेज-2 (वार्ड नंबर 219) से कांग्रेस के उम्मीदवार नितेंद्र नागर ने विनोद नगर, मयूर विहार पॉकेट-डी, जय...
नगर निगम उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। मयूर विहार फेज-2 (वार्ड नंबर 219) से कांग्रेस के उम्मीदवार नितेंद्र नागर ने विनोद नगर, मयूर विहार पॉकेट-डी, जय भारती कैंप, चावाला मार्केट आदि इलाकों में पदयात्रा की। इस दौरान वह क्षेत्र के लोगों से मिले, लोगों ने उनका स्वागत किया और विजयी बनाने का आश्वासन दिया।
उधर, दिचाऊं कलां (वार्ड नंबर 139) से भाजपा उम्मीदवार संदीप शौकीन ने अपने क्षेत्र का दौरा किया। उनके समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा भी लोगों से घर-घर जा कर वोट मांगे। क्षेत्रीय लोगों ने संदीप का पूरा स्वागत किया और अपना समर्थन देने का भरोसा दिया।