फोटो गैलरी

Hindi News उत्तराखंड: धीरे धीरे जोर पकड़ रहा है चुनाव प्रचार

उत्तराखंड: धीरे धीरे जोर पकड़ रहा है चुनाव प्रचार

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार धीरे धीरे जोर पकड़ रहा है। राजनीतिक दल अपने नेताआें की सभाएं आयोजित कर मतदाताआें को अपने पक्ष में करने का प्रयास करने के साथ-साथ अपने कार्यकर्ताआें में भी जोश भरने में लगे...

 उत्तराखंड: धीरे धीरे जोर पकड़ रहा है चुनाव प्रचार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार धीरे धीरे जोर पकड़ रहा है। राजनीतिक दल अपने नेताआें की सभाएं आयोजित कर मतदाताआें को अपने पक्ष में करने का प्रयास करने के साथ-साथ अपने कार्यकर्ताआें में भी जोश भरने में लगे हैं। राय में चुनाव प्रचार में बढ़त बनाते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व उप प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री पद के दावेदार लालकृष्ण आडवाणी की पिछले दिनों यहां संकल्प रैली आयोजित कर प्रचार अभियान को गति दी है। वहीं अब बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती का 25 मार्च को रुद्रपुर में जनसभा को सम्बोधित करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) अपने नेता मुलायम सिंह यादव की हरिद्वार में चुनावी सभा कराने का प्रयास कर रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री जयप्रदा और संजय दत्त को भी यहां लाने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें