फोटो गैलरी

Hindi Newsआज मनाया जाएगा सद्भावना दिवस

आज मनाया जाएगा सद्भावना दिवस

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी का जन्म दिवस 20 अगस्त सद्भावना दिवस के रुप में मनाया जाएगा। लघु सचिवालय में 11 बजे सद्भावना प्रतिज्ञा ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जिसमें जिला प्रशासन के सभी अधिकारी...

आज मनाया जाएगा सद्भावना दिवस
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Aug 2009 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी का जन्म दिवस 20 अगस्त सद्भावना दिवस के रुप में मनाया जाएगा। लघु सचिवालय में 11 बजे सद्भावना प्रतिज्ञा ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जिसमें जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा लेंगे।
 
उपायुक्त बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि स्व. राजीव गांधी का जन्मोत्सव पूरे राष्ट्र में प्रतिवर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। सद्भावना का उद्देश्य सभी धर्मं, भाषा और क्षेत्र के लोगों में एकीकरण तथा सांप्रदायिक सौहार्द का बढ़ाना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें