फोटो गैलरी

Hindi Newsमंदिर जाते समय अज्ञात वाहन ने कुचला

मंदिर जाते समय अज्ञात वाहन ने कुचला

वसंत कुंज इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक हादसे के समय महिपालपुर स्थित शिव मूर्ति की पूजा करने जा रहा था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए...

मंदिर जाते समय अज्ञात वाहन ने कुचला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 16 Aug 2009 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

वसंत कुंज इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक हादसे के समय महिपालपुर स्थित शिव मूर्ति की पूजा करने जा रहा था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।


पुलिस के मुताबिक रंगपुरी में किराये के मकान में रहने वाला धन सिंह रविवार की दोपहर साढ़े बारह बजे अपने बेटे देवेन्द्र के साथ नेशनल हाईवे-आठ पर जा रहा था। धन सिंह ने बेटे को घर जाने के लिए कहा और खुद महिपालपुर स्थित शिव मूर्ति के दर्शन करने चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो देवेन्द्र खुद ही मंदिर की तरफ चल दिया। कुछ दूरी पर जाने पर पता चला कि उसके पिता को किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पार करते समय कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धन सिंह एयरपोर्ट पर मजदूरी करता था और उसका परिवार उत्तराखंड में रहता है। बेटा देवेन्द्र भी पहली बार ही उससे दिल्ली मिलने आया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें