फोटो गैलरी

Hindi Newsउक्रांद विधायक के भाई ने जहर खाकर जान दी

उक्रांद विधायक के भाई ने जहर खाकर जान दी

उत्तराखंड क्रांति दल के विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के छोटे भाई और उक्रांद नेता स्व. विपिन त्रिपाठी के पुत्र चारु त्रिपाठी ने यहां विधायक निवास में जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर अवस्था में एक निजी...

उक्रांद विधायक के भाई ने जहर खाकर जान दी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 15 Aug 2009 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड क्रांति दल के विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के छोटे भाई और उक्रांद नेता स्व. विपिन त्रिपाठी के पुत्र चारु त्रिपाठी ने यहां विधायक निवास में जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा है कि, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को देहरादून से उनके पैतृक आवास द्वाराहाट (अल्मोड़ा) ले जाया गया है। त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, उक्रांद अध्यक्ष नारायण सिंह जंतवाल, कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट, वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, विधायक ओमगोपाल ने शोक व्यक्त किया है। 

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से उक्रांद विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के छोटे भाई चारु त्रिपाठी (30) उनके साथ यहां विधायक निवास में रह रहे थे। बताया जाता है कि, शनिवार सुबह दस बजे उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके पैतृक निवास द्वाराहाट ले जाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें