फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रमंडल खेल दिल्ली की बेहतर छवि पेश करेंगे शीला दीक्षित

राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली की बेहतर छवि पेश करेंगे शीला दीक्षित

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अगले वर्ष राजधानी में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के शानदार आयोजन का भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि ये खेल दुनिया मे दिल्ली की बेहतर छवि पेश करेंगे। देश के 63 वें...

राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली की बेहतर छवि पेश करेंगे शीला दीक्षित
एजेंसीSat, 15 Aug 2009 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अगले वर्ष राजधानी में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के शानदार आयोजन का भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि ये खेल दुनिया मे दिल्ली की बेहतर छवि पेश करेंगे।

देश के 63 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज यहां ध्वजारोहण करने के बाद श्रीमती दीक्षित ने कहा कि हमने दिल्ली को विश्व स्तर का शहर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने शुरू किया है। इसके अलावा हम अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को सफल और यादगार बनाने पर ध्यान लगा रहे हैं। इन खेलों के लिए बनाए जा रहे आधारभूत ढांचे बेहतर और विश्वसनीय होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों के लिए हमें बेहतर आतिथ्य और वोलेंटियर की जरूरत होगी जो हमारे देश की सभ्यता तथा आग्रह को दर्शा सके। इसके अलावा श्रीमती दीक्षित ने स्कूल और महाविद्यालय के छात्रों से इन खेलों को सफल बनाने के लिए सहयोग तथा समर्थन करने का आग्रह किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें