फोटो गैलरी

Hindi Newsबेंगलुरु में युवती की मौत, संख्या 20 पहुंची

बेंगलुरु में युवती की मौत, संख्या 20 पहुंची

स्वाइन फ्लू देश में मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। बेंगलुरु में एक 26 वर्षीय युवती की निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई। इससे पहले पुणे में गुरुवार को ही दो मौतें हुई थीं। पुणें...

बेंगलुरु में युवती की मौत, संख्या 20 पहुंची
एजेंसीThu, 13 Aug 2009 03:51 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वाइन फ्लू देश में मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। बेंगलुरु में एक 26 वर्षीय युवती की निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई। इससे पहले पुणे में गुरुवार को ही दो मौतें हुई थीं। पुणें में सर्वाधिक 12 मौतें हुई हैं।

स्वाइन फ्लू से बदतर तरीके से प्रभावित शहर पुणे में 11 महीने के एक बच्चे और 75 वर्षीय महिला की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 12 हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस बच्चे ऋत्विक कामले को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे सरकारी ससून अस्पताल में गंभीर हालत में स्थानांतरित किया गया। गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों के मुताबिक वाइरल संक्रमण से पीड़ित भारती गोयल की केईएम अस्पताल में मौत हो गयी। इन मौतों के साथ पुणे में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है। वहीं, देश भर में यह फ्लू अब तक 19 जानें ले चुका है। पुणे के अलावा अहमदाबाद, वड़ोदरा, नासिक, चेन्नई और तिएवनंतपुरम में एक-एक तथा मुंबई में दो मौतें हुई हैं।

गुजरात में बुधवार रात 10 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इस तरह देश भर में स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1,203 हो गयी है। पुणे इस बीमारी से बदतर तरीके से प्रभावित शहर बना हुआ है। शहर में स्वाइन फ्लू के 61 मामले सामने आये हैं। गुजरात में 10 नये मामलों के साथ राज्य में स्वाइन फ्लू प्रभावितों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें