डीनो की शानदार जीवनशैली
डीनो मोरिया सर्वÞश्रेष्ठ कलाकार नहीं हैं, पर अपनी शानदार जीवनशैली बरकरार रखने में माहिर हैं। उन्होंने कुछ वर्षो पूर्व एक रेस्तरां खोला था और वह रेस्तरां एक ब्रांड बन चुका है। अब वह अपना...
डीनो मोरिया सर्वÞश्रेष्ठ कलाकार नहीं हैं, पर अपनी शानदार जीवनशैली बरकरार रखने में माहिर हैं। उन्होंने कुछ वर्षो पूर्व एक रेस्तरां खोला था और वह रेस्तरां एक ब्रांड बन चुका है। अब वह अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं और सिलेब्रिटीज से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। अब वह स्टार्स के एंडोर्समेंट्स का कार्य भी देखेंगे। चर्चा है कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह को हाल में साइन किया है। कुछ समय पहले एक अखबार में खबर छपी थी कि वह धोनी और युवराज को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं, पर डीनो ने इस खबर को गलत बताया है। उन्होंने बताया, मैं फिल्में बनाऊंगा। पर मेरी फिल्म में धोनी और युवराज सिंह नहीं होंगे।