फोटो गैलरी

Hindi Newsएएसआई टीम ने किया, मुख्यभवन का निरीक्षण

एएसआई टीम ने किया, मुख्यभवन का निरीक्षण

आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया की एक टीम ने रविवार को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के एतिहासिक मुख्य भवन का निरीक्षण किया। पटना संभाग से आई टीम ने मुख्य भवन और परिसर में स्थित गुप्तकालीन लाट का...

एएसआई टीम ने किया, मुख्यभवन का निरीक्षण
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 10 Aug 2009 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया की एक टीम ने रविवार को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के एतिहासिक मुख्य भवन का निरीक्षण किया। पटना संभाग से आई टीम ने मुख्य भवन और परिसर में स्थित गुप्तकालीन लाट का अवलोकन किया। टीम का नेतृत्व कोलकाता रीजन के रीजनल डायरेक्टर धर्मवीर शर्मा कर रहे थे। दुर्दशा प्राप्त मुख्य भवन का टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया।

यह देखने की कोशिश की कि भवन को कहां-कहां से अधिक नुकसान हो रहा है। टीम के साथ चल रहे कुलपति प्रो.वी. कुटुम्ब शास्त्री ने मुख्य भवन के बारे में विस्तार से बताया। टीम के सदस्यों ने कुलपति को बताया कि इस भवन का रीनोवेशन हो जाएगा। इसमें कोई विशेष समस्या नहीं आएगी। इस मौके पर प्रतिकुलपति प्रो.रामजी मालवीय, कुलसचिव प्रो.गंगाधर पंडा, अभियंता रामविजय सिंह और बीडी गुजराती आदि थे।

गौरतलब है कि आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया के महानिदेशक एनके श्रीवास्तव ने भी कुछ महीने पहले मुख्यभवन का निरीक्षण किया था। विश्वविद्यालय प्रशासन को आश्वस्त किया था कि एएसआई इसके संरक्षण को तैयार है। 150 साल पुराने गोथिक शैली के इस भवन के सरंक्षण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एएसआई से अनुरोध किया था। प्रदेश शासन ने हाल में ही विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर कार्यदायी संस्था और खर्च आदि का विवरण मांगा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें