फोटो गैलरी

Hindi Newsसुखबीर ने ली दूसरी बार पंजाब उप मुख्यमंत्री की शपथ

सुखबीर ने ली दूसरी बार पंजाब उप मुख्यमंत्री की शपथ

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस वर्ष दूसरी बार पंजाब के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह अपने पिता और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बाद कमान संभालने के मामले में दूसरे...

सुखबीर ने ली दूसरी बार पंजाब उप मुख्यमंत्री की शपथ
एजेंसीMon, 10 Aug 2009 12:25 PM
ऐप पर पढ़ें

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस वर्ष दूसरी बार पंजाब के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह अपने पिता और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बाद कमान संभालने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं ।

जनवरी में अमतृसर में आलीशान तरीके से आयोजित उनके पहले शपथ ग्रहण समारोह के विपरीत इस बार आज का समारोह राज भवन में काफी सादा रहा जिसमें 47 वर्षीय सुखबीर को राज्यपाल एस एफ रोड्रिग्स ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह माह के भीतर विधानसभा का चुनाव जीतने में विफल रहने के कारण उन्हें पिछले माह त्यागपत्र देना पड़ा था।

लेकिन पिछले सप्ताह यह बाधा भी दूर हो गयी और उन्होंने जलालाबाद से उपचुनाव जीत लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें