फोटो गैलरी

Hindi Newsलाखों के जेवरात लेकर पत्नी फरार

लाखों के जेवरात लेकर पत्नी फरार

पति से मामूली बात पर हुई कहासुनी के चलते पत्नी घर से लाखों का सोना व नगदी लेकर गायब हो गई। घटना के समय पति घर से बाहर था। लौटने पर उसे इसका पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पति की शिकायत...

लाखों के जेवरात लेकर पत्नी फरार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 09 Aug 2009 09:06 PM
ऐप पर पढ़ें

पति से मामूली बात पर हुई कहासुनी के चलते पत्नी घर से लाखों का सोना व नगदी लेकर गायब हो गई। घटना के समय पति घर से बाहर था। लौटने पर उसे इसका पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक भुपानी थाना क्षेत्र के भारत कलोनी के वेदप्रकाश की पत्नी अर्चना उसकी गैरमौजूदगी में घर से करीब बीस तोला सोना व अन्य जेवरात समेत एक लाख रुपए नगद घर से लेकर मायके चली गई। वेद प्रकाश का आरोप है कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उसकी तीन बेटियां हैं। कोई बेटा नहीं हुआ। पत्नी अपनी बहन के बेटे को गोद लेना चाह रही थी। लेकिन उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर अक्सर उनके दोनों के बीच झगड़ा होता था।

वह 3 जून को परिक्रमा के लिए गोवर्धन गया था। लौटकर आया तो पत्नी को घर से गायब पाया। घर के अन्य सदस्यों से पूछने पर पता चला कि उनके ससुर रामपाल, साली कविता, साला सन्नी, व दोस्त गिरीश गाड़ी से आए थे। वे अपने साथ पत्नी व जेवरात लेकर चले गए। पुलिस ने वेद प्रकाश की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें