ओबामा की टीम में एक और भारतीय शामिल
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के अमेरिकी अटॉर्नी आरओ खन्ना को वाणिज्य विभाग में सहायक उप मंत्री नियुक्त किया है। खन्ना को सोमवार को इस पद की शपथ दिलाई गई। वह विदेश व्यापार और...
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के अमेरिकी अटॉर्नी आरओ खन्ना को वाणिज्य विभाग में सहायक उप मंत्री नियुक्त किया है। खन्ना को सोमवार को इस पद की शपथ दिलाई गई।
वह विदेश व्यापार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रशासन का कार्यभार संभालेंगे। वह अन्य देशों के बाजार में अमेरिकी प्रौद्योगिकी के प्रसार का भी काम देखेंगे। उनका मुख्य दायित्व भारत और चीन में व्यापार मिशनों की अगुआई करना होगा।
शपथ ग्रहण के बाद खन्ना ने एक बयान में कहा कि मैं अमेरिकी प्रतिस्पर्द्धा और निर्यात बढ़ाने तथा उचित पारिश्रमिक वाले कामों पर ध्यान दूंगा। फिलाडेल्फिया में जन्मे खन्ना बौद्धिक संपदा कानून के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने एल विश्वविद्यालय से कानून की उपाधि ली है। उनके पूर्वज भारत में राजनीति से जुड़े थे। उनके दादा और पूर्व सांसद अमरनाथ विद्यालंकार भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी अग्रणी रहे थे।