फोटो गैलरी

Hindi Newsदेश में स्वाइन फ्लू से एक और मौत

देश में स्वाइन फ्लू से एक और मौत

देश में स्वाइन फ्लू ने शनिवार को 53 वर्षीय एक महिला को निगल लिया। इस महामारी से हुई यह दूसरी मौत है। इस महिला को शनिवार रात मुंबई के लीलावती अस्पताल से कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। घटना की...

देश में स्वाइन फ्लू से एक और मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 09 Aug 2009 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

देश में स्वाइन फ्लू ने शनिवार को 53 वर्षीय एक महिला को निगल लिया। इस महामारी से हुई यह दूसरी मौत है। इस महिला को शनिवार रात मुंबई के लीलावती अस्पताल से कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। घटना की पुष्टि करते हुए मुंबई के मनपा आयुक्त जयराज फाटक ने बताया कि मरने वाली महिला का नाम फहमीदा पानवाला है। इससे पहले इस महामारी से 3 अगस्त को पुणे की 14 साल की स्कूली छात्रा रिदा शेख की मृत्यु हो गई थी। एक सप्ताह के दौरान स्वाइन फ्लू से मौत की दो घटनाएं सामने आने से महानगर में दहशत का माहौल है।

केईएम अस्पताल के डीन डाक्टर संजय ओक और मनपा की अतिरिक्त आयुक्त मनीषा म्हैषकर ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि फहमीदा का पिछले चार दिन से लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात उसे कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यहां उसके रक्त नमूने की उनकी जांच की गई और इसे पोजिटिव पाया गया। शनिवार दोपहर उसकी मृत्यु हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें