फोटो गैलरी

Hindi Newsपिता से चली गोली से पुत्री की जान गयी

पिता से चली गोली से पुत्री की जान गयी

जिले के करहल थाना क्षेत्र के एरिया गांव में कल बदमाशों के भ्रम में पिता की बंदूक से चली गोली ने उसकी अपनी ही पुत्री की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि नारायण चतुव्रेदी की पुत्री नीरा अपने मकान की छत पर...

पिता से चली गोली से पुत्री की जान गयी
एजेंसीFri, 07 Aug 2009 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के करहल थाना क्षेत्र के एरिया गांव में कल बदमाशों के भ्रम में पिता की बंदूक से चली गोली ने उसकी अपनी ही पुत्री की जान ले ली।

पुलिस ने बताया कि नारायण चतुव्रेदी की पुत्री नीरा अपने मकान की छत पर रात में सो रही थी कि अचानक देर रात नीरा के बचाओ, बचाओ चिलाने पर नारायण चतुव्रेदी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से छत की तरफ फायरिंग शुरु कर दी, जिसमें एक गोली नीरा को लग गयी।

घायलावस्था में नीरा को अस्पताल ले जाया गया , जहां डाक्टरों ने उसे मत घोषित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नारायण चतुव्रेदी के खिलाफ लापरवाही से बंदूक चलाकर बेटी की जान लेने का मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें