फोटो गैलरी

Hindi Newsप्राची से प्रभावित एकता

प्राची से प्रभावित एकता

प्राची देसाई और एकता कपूर में बहुत पटती है। पटने का कारण जो भी हो, पर एकता प्राची को बहुत मानती हैं। एकता के ही कारण प्राची को ‘रॉक ऑन’ में रोल मिला था। रॉक ऑन एकता के कजिन अभिषेक कपूर ने...

प्राची से प्रभावित एकता
एजेंसीFri, 07 Aug 2009 03:54 PM
ऐप पर पढ़ें

प्राची देसाई और एकता कपूर में बहुत पटती है। पटने का कारण जो भी हो, पर एकता प्राची को बहुत मानती हैं। एकता के ही कारण प्राची को ‘रॉक ऑन’ में रोल मिला था। रॉक ऑन एकता के कजिन अभिषेक कपूर ने बनायी थी। एकता ने उनसे कह कर प्राची को रोल दिलवा दिया था। प्राची को तुषार कपूर भी बहुत मानते हैं। उन्होंने अब्बास मस्तान से कहा है कि कॉमेडी फिल्म ‘स्टूडियो 18’ में उनके अपोजिट प्राची को एक रोल दें। प्राची के लिए एकता कपूर का यह सहयोग काफी भाग्यशाली साबित हो रहा है, क्योंकि रॉक ऑन हिट हो गई थी। स्टूडियो भी हिट हो गई तो फिर प्राची के क्या कहने!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें