फोटो गैलरी

Hindi Newsनेहरू नगर अपार्टमेंट से कूदी नौकरानी, मौत

नेहरू नगर अपार्टमेंट से कूदी नौकरानी, मौत

सवा साल से कर रही थी बिल्डर के घर पर काम ससुरालीजनों ने बिहार से भेजा था, घर पर रहती थी पुलिस मान रही है खुदकुशी, वजह स्पष्ट नहीं हुई है नेहरू नगर-वजीरपुरा मार्ग स्थित नेहरू नगर अपार्टमेंट...

नेहरू नगर अपार्टमेंट से कूदी नौकरानी, मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Aug 2009 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

सवा साल से कर रही थी बिल्डर के घर पर काम
ससुरालीजनों ने बिहार से भेजा था, घर पर रहती थी
पुलिस मान रही है खुदकुशी, वजह स्पष्ट नहीं हुई है


नेहरू नगर-वजीरपुरा मार्ग स्थित नेहरू नगर अपार्टमेंट (हरीपर्वत) की चौथी मंजिल से सोमवार सुबह एक नौकरानी संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे कूद गई। गंभीर हालत में उसे एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। क्या हुआ था यह रहस्य उजागर नहीं हुआ है। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। नौकरी को ऊपर से कूदते किसी ने नहीं देखा। पैरों के निशान के आधार पर पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि वह चौथी मंजिल से कूदी थी। दीवार पर भी पैरों के निशान थे।


आनंद वृंदावन कंस्ट्रक्शन के मालिक जेपी बागला परिवार सहित नेहरू नगर अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर फ्लैट संख्या एक में रहते हैं। अपार्टमेंट उन्होंने ही बनवाया है। अभी ज्यादातर फ्लैट खाली हैं। जेपी बागला के बेटे पुनीत ने बताया कि वह ढाई माह पूर्व ही यहाँ रहने आए हैं। इससे पहले ईदगाह में रहते थे। करीब सवा साल से 19 वर्षीय टीना उनके घर काम कर रही थी। वह मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी थी। उनके श्वसुर पवन कुमार ने उसे भेजा था। टीना का वेतन बिहार में उसकी बहन को परिवार के खर्चे के लिए दिया जाता था। टीना उनके घर पर ही रहती थी। उसके खाने, कपड़े और शादी की जिम्मेदार उठाने का उन्होंने वायदा किया था। टीना परिवार के सदस्य की तरह रहती थी। उनके बच्चों का ध्यान रखती थी। घटना सुबह करीब सवा 11 बजे की है। घर पर उनकी माँ सरोज व पत्नी रुचि थी। उन्हें खबर मिली कि टीना ऊपर से गिर गई है। वह तत्काल घर पहुंचे। टीना को अस्पताल लेकर आए। सरोज ने पुलिस को बताया कि टीना उनके साथ कपड़े धुलवा रही थी। अचानक बाहर चली गई। काफी देर तक नहीं लौटी तो बहू उसे देखने बाहर गई। नीचे शोर मच रहा था। बहू ने ऊपर से देखा तो नीचे टीना लहूलुहान हालत में पड़ी थी। वे घबरा गए। बेटे को फोन किया। वह लोगों की मदद से टीना को इमरजेंसी ले गया। वहाँ उसने दम तोड़ दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें