फोटो गैलरी

Hindi Newsकर्मचारी हड़ताल के कारण कलक्ट्रेट में काम नहीं हो सका

कर्मचारी हड़ताल के कारण कलक्ट्रेट में काम नहीं हो सका

प्रदेश की कार्यकारी राजधानी देहरादून कलक्ट्रेट में कर्मचारियो की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। कलक्ट्रेट पर कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। कर्मचारियो द्वारा घेराव किए जाने से परेशान...

कर्मचारी हड़ताल के कारण कलक्ट्रेट में काम नहीं हो सका
एजेंसीTue, 04 Aug 2009 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश की कार्यकारी राजधानी देहरादून कलक्ट्रेट में कर्मचारियो की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। कलक्ट्रेट पर कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।

कर्मचारियो द्वारा घेराव किए जाने से परेशान अधिकारी आज कार्यालय ही नहीं आए। आन्दोलनकारी कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट स्थित जनाधारा केन्द्र भी आज बंद करा दिया।

हड़ताल के कारण कार्यालय में कोई काम नहीं हो सका तथा आम लोग इधर उधर परेशान घूमते नजर आए।

कलेक्ट्रेट कमर्चारी संघ के जिला सचिव राजेन्द्र रावत ने बताया कि पदोन्नति नियमितिकरण जैसी उनकी मांगो को लेकर की जा रही हड़ताल का आज दूसरा दिन है लेकिन प्रशासन की तरफ से वार्ता की कोई पहल नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती हड़ताल जारी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें