फोटो गैलरी

Hindi Newsसामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी को मैगसेसे अवार्ड

सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी को मैगसेसे अवार्ड

जाने माने भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी को एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाले रेमन मैगसेसे पुरस्कार के लिए पांच अन्य लोगों के साथ सोमवार को नामित किया गया। उन्हें इस पुरस्कार के लिए ग्रामीण...

सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी को मैगसेसे अवार्ड
एजेंसीMon, 03 Aug 2009 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

जाने माने भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी को एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाले रेमन मैगसेसे पुरस्कार के लिए पांच अन्य लोगों के साथ सोमवार को नामित किया गया। उन्हें इस पुरस्कार के लिए ग्रामीण समुदाय के विकास के क्षेत्र में योगदान देने के लिए चुना गया है।

बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ऑफ रेमन मैगसेसे अवार्ड फाउन्डेशन ने मनीला में अपने मुख्यालय से एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि जोशी को उनकी दृष्टि और नेतृत्व के जरिए भारत में एनजीओ आंदोलन में पेशेवराना अंदाज लाने के लिए मान्यता दी जा रही है। 62 वर्षीय जोशी ने कहा, मैं यह सम्मान हासिल करके खुश हूं लेकिन यह पुरस्कार किसी व्यक्ति के लिए नहीं है बल्कि यह ग्रामीण आबादी के विकास के विचार के लिए है। हमें ग्रामीण इलाकों में जाने और उनका कल्याण करने के लिए शिक्षित लोगों की आवश्यकता है।

मैसाचुसेटस इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलाजी (एमआईटी) से इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर और स्लोन स्कूल, एमआईटी से प्रबंधन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने वाले जोशी ने सिस्टम रिसर्च इंस्टीटयूट, द फोर्ड फाउन्डेशन के साथ काम किया और उन्हें ग्रामीण विकास तथा आजीविका प्रोत्साहन में करीब 30 साल का अनुभव है। वह गरीबी उन्मूलन की रणनीतियों के लिए सरकार को भी परामर्श देते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें