फोटो गैलरी

Hindi Newsहड़ताल के कारण कलक्ट्रेट में काम नहीं हो सका

हड़ताल के कारण कलक्ट्रेट में काम नहीं हो सका

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कलेक्ट्रेट में कर्मचारियो की सोमवार से शुरु हुई हड़ताल के कारण कोई काम नहीं हो सका। कर्मचारियो ने देहरादून और मसूरी के उपजिला मजिस्ट्रेटो और खती के तहसीलदार के...

हड़ताल के कारण कलक्ट्रेट में काम नहीं हो सका
एजेंसीMon, 03 Aug 2009 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कलेक्ट्रेट में कर्मचारियो की सोमवार से शुरु हुई हड़ताल के कारण कोई काम नहीं हो सका। कर्मचारियो ने देहरादून और मसूरी के उपजिला मजिस्ट्रेटो और खती के तहसीलदार के कार्यालयो का घेराव किया और अधिकारियों को काम नहीं करने दिया। 
 

उत्तरांखड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संघ के जिला सचिव राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि कर्मचारियों की पदोन्नति स्थाईकरण जैसी मांगो को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। इसके लिए नोटिस देने के बावजूद प्रशासन की तरफ से वार्ता की कोई पहल नही की गई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती हड़ताल जारी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें