फोटो गैलरी

Hindi Newsमाकपा नेता सुभाष चक्रबर्ती का निधन

माकपा नेता सुभाष चक्रबर्ती का निधन

पश्चिम बंगाल के खेल व परिवहन मंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सुभाष चक्रबर्ती का सोमवार को यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। पश्चिम बंगाल में...

माकपा नेता सुभाष चक्रबर्ती का निधन
एजेंसीMon, 03 Aug 2009 03:36 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल के खेल व परिवहन मंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सुभाष चक्रबर्ती का सोमवार को यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने बताया कि चक्रबर्ती को गत मंगलवार रात सॉल्ट लेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके ह्रदय में गड़बड़ी के अलावा उनका गुर्दा भी ठीक से काम नहीं कर रहा था।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक देवाशीष शर्मा ने कहा कि प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि के लिए चक्रबर्ती को रविवार की रात रक्त चढ़ाया गया था। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य और माकपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें