फोटो गैलरी

Hindi Newsअंटार्कटिका पर जाने वाले भारत की सबसे कम उम्र की लड़की

अंटार्कटिका पर जाने वाले भारत की सबसे कम उम्र की लड़की

पर्यावरण एवं प्रबंधन विषय पर देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) से एमएससी करने वाली सहारनपुर की नीलू सिंह पर जनपद को नाज है। वह दक्षिणी धुव्र अंटार्कटिका के हवा और पानी में पारा है या नहीं, यदि...

अंटार्कटिका पर जाने वाले भारत की सबसे कम उम्र की लड़की
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Aug 2009 10:17 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्यावरण एवं प्रबंधन विषय पर देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) से एमएससी करने वाली सहारनपुर की नीलू सिंह पर जनपद को नाज है। वह दक्षिणी धुव्र अंटार्कटिका के हवा और पानी में पारा है या नहीं, यदि है तो कितनी मात्र में है, पर अनुसंधान कर रही है। इसके लिए उसने अति विषम परिस्थतियों में चार माह वहां रह कर पानी के 80 नूमने लिए हैं, जिसके लिए जर्मनी से केमिकल आने वाला है। यहां से वापस लौटकर वह फिर अपने इस शोध को पूरा कर सकेगी।

सहारनपुर की नकुड तहसील के गांव धौराला निवासी वीरा सिंह की पांचवी और आखरी संतान नीलू सिंह दुर्गम अंटार्कटिका पर जाने वाली भारत की सबसे कम उम्र की पहली लडकी है। उसका चयन अंटार्कटिका पर जाने वाले 28वें में हुआ है। यह स्टूडेंट पार्टीसिपेशन टीम है। इस टीम में ही पहली बार महिलाएं गई हैं। इसमें भी नीलू (22) सबसे कम उम्र की है। यह दल 30 दिसंबर 08 को गोवा से अंटार्कटिका के लिए निकला और 28 मार्च को वहां से काम खत्म कर वापस लौटा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें