फोटो गैलरी

Hindi Newsछह आईपीएस और पांच एसपीएस अधिकारियों के तबादले

छह आईपीएस और पांच एसपीएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय पुलिस सेवा के छ तथा हरियाणा पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आज जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस...

छह आईपीएस और पांच एसपीएस अधिकारियों के तबादले
एजेंसीSat, 01 Aug 2009 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय पुलिस सेवा के छ तथा हरियाणा पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आज जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन के के शर्मा को पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी रेंज तथा राज्य सतर्कता ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक सुधीर मोहन को पुलिस महानिरीक्षक जेल नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार पुलिस महानिरीक्षक फरीदाबाद रेंज पी.के अग्रवाल को पुलिस कमिशनर फरीदाबाद .डा आर.सी. मेहरा पुलिस महानिरीक्षक जेल को पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन ए.एस.चावला पुलिस उप महानिरीक्षक सीआईडी को पुलिस संयुक्त आयुक्त फरीदाबाद, शशांक आनंद सहायक पुलिस अधीक्षक को पुलिस उपायुक्त सैंटर फरीदाबाद लगाया गया है।
 विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) महाराज सिंह को पुलिस उपायुक्त एनआईटी फरीदाबाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी, रिसाल सिंह को पुलिस उपायुक्त फरीदाबाद बल्लभगढ़, पुलिस अधीक्षक अपराध,फरीदाबाद  बिजेन्द्र सिंह को पुलिस उपायुक्त अपराध फरीदाबाद लगाया है।
 
तीसरी आईआरबी भौण्डसी के सहायक कमांडैंट डा0 अभय सिंह को पुलिस अधीक्षक.अपराध. फरीदाबाद तथा प्रथम आईआरबी भौण्डसी के सहायक कमाण्डैंट रणधीर सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य सतर्कता ब्यूरो नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें