फोटो गैलरी

Hindi Newsपरमाणु बम बनाने के काफी करीब म्यांमार!

परमाणु बम बनाने के काफी करीब म्यांमार!

अगर दैनिक सिडनी मार्निंग हेराल्ड की माने तो जल्द ही म्यामांर परमाणु बम परीक्षण कर सकता है और इस काम में उसे उत्तर कोरिया की मदद मिल रही है। जहां पूरे विश्व की नजरें उत्तर कोरिया और ईरान के गुप्त...

परमाणु बम बनाने के काफी करीब म्यांमार!
एजेंसीSat, 01 Aug 2009 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

अगर दैनिक सिडनी मार्निंग हेराल्ड की माने तो जल्द ही म्यामांर परमाणु बम परीक्षण कर सकता है और इस काम में उसे उत्तर कोरिया की मदद मिल रही है।

जहां पूरे विश्व की नजरें उत्तर कोरिया और ईरान के गुप्त परमाणु कार्यक्रम की ओर है, वहीं खबरे मिल रही हैं कि म्यांमार का सैन्य शासन कुछ ही वर्ष में अपना पहला परमाणु बम परीक्षण कर सकता है। दैनिक सिडनी मार्निंग हेराल्ड ने सैन्य शासन के दो विरोधियों का हवाला देते हुए बताया है कि म्यांमार, उत्तर कोरिया की मदद से एक गुप्त परमाणु रिएक्टर और प्लूटोनियम निष्कर्षण केंद्र का निर्माण कर रहा है।

म्यांमार की सेना ने पर्वतीय गुफाओं में रिएक्टर स्थापित किया है जो देश के उत्तरी भाग में नौंग लैंग से गहरे सुरंगों केमाध्यम से जुड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि सैटेलाइट की जद से बाहर निकलने के लिए ऐसी संरचना बनाई गई है।

अखबार के अनुसार यह गुप्त परिसर असैन्य रिएक्टर के समांतर चलता है। इसे रूस के सहयोग से बनाया गया है। रूस और म्यांमार ने कहा है कि वे असैन्य रिएक्टर को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा उपायों के अंतर्गत लाने को तैयार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें